बिस्कोहर। विद्युत उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ के जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को बिस्कोहर कस्बा के पश्चिम मोहल्ला और कसेरा मोहल्ला में अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाएदारों से 59 हजार रुपये के राजस्व की वसूली की गई और बकाया न जमा करने वाले आठ उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गई।