फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिजली कटौती पर आक्रोश, ग्रामीणों ने उपकेंद्र घेरा

Thu, 25 Sep 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

लोटन ब्लॉक के जाफरजोत और वजीरजोत गांवों में तीन दिन से बिजली आपूर्ति बंद रहने से गुरुवार को उपभोक्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र छेरिया काछा का घेराव कर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने विभाग की अनदेखी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोटन। लोटन ब्लाॅक क्षेत्र के पनेरा के टोला जाफरजोत और वजीरजोत में बिजली की कटौती से त्रस्त उपभोक्ताओं का बृहस्पतिवार को गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद विद्युत उपकेंद्र छेरिया काछा पहुंचकर घेराव कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि तीन दिन से आपूर्ति बंद है, लेकिन सूचना देने के बाद भी विभाग इस पर ध्यान नहीं दे रहा है। विद्युत उपकेंद्र छेरिया काछा का घेराव करते हुए नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
बृहस्पतिवार को समाजसेवी दीनबंधु प्रताप सिंह बघेल और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शंभू जायसवाल के नेतृत्व में ग्राम जफरजोत और वजीरजोत के बिजली उपभोक्त ट्रैक्टर-ट्राॅली से विद्युत उपकेंद्र छेरिया काछा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का आरोप है कि उनके गांव की आपूर्ति तीन दिन से बंद है। इसकी सूचना अफसरों को तीन दिन पहले दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें