बिस्कोहर। बिजली निगम कठौतिया रामनाथ के जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को बिस्कोहर नगर के वार्ड नंबर-7 अशोक नगर मोहल्ला संग्रामपुर में घर-घर राजस्व वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान 20 बकाएदारों से 70 हजार रुपये के राजस्व की वसूली की गई। बकाया न जमा करने वाले 13 उपभोक्ताओं की लाइन काट दी गई। जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि बिजली बकाया के लिए घर-घर राजस्व वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान कैशियर अजय त्यागी, अब्दुल हन्नान, प्रघट यादव आदि मौजूद रहे।