फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में बुजुर्ग महिला व युवक की मौत

Fri, 16 Jan 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के के बेलवा दरिया बक्स गांव के पास शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर बृहस्पतिवार की रात बाइक सवार मकरध्वज तिवारी (32) अनियंत्रित होकर पैदल जा रही निबरा (75) से जा टकराया।
विज्ञापन

इस हादसे में दोनों की मौत हो गई। परिजनों ने लाश का पोस्टमार्टम कराने और कार्रवाई करने से मना कर दिया। पंचनामा करके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। मौत के बाद से दाेनों परिवारों में मातम का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बेंवा मुस्तहकम गांव निवासी निबरा (75) पत्नी टिर्रे क्षेत्र के ही बेलवा दरिया बक्स गांव में रामकुमार यादव के यहां अपनी लड़की के ससुराल जा रही थी। उधर, क्षेत्र के जूड़ीकुइयां गांव निवासी मकरध्वज तिवारी (32) अपनी बाइक लेकर बिजौरा से घर आ रहा था कि इस बीच उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे जा रही निबरा (75) से जा टकराई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लोगों ने सीएचसी बेंवा पहुंचाया, जहां पहुंचते ही मकरध्वज तिवारी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

वहीं, निबरा के परिजन इलाज के बाद उसे घर ले आए, जहां शुक्रवार को भोर में चार बजे उसने भी दम तोड़ दिया। बेंवा में हुई मकरध्वज तिवारी का मौत के बाद परिजनों ने डुमरियागंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं करने की बात पर शव का पंचनामा भरकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। वहीं, निबरा (75) के शव को परिजन बिना किसी कार्रवाई के अयोध्या ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि परिजन कोई कार्रवाई या शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे, इसलिए पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर शिवाकांत राय ने बताया परिजन कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें