फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रैक्टर- ट्रॉली की टक्कर से वृद्ध की मौत, युवक जख्मी

Sun, 27 Sep 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र के महुलानी गांव के पास रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक को टक्कर मारते हुए सड़क के नीचे जाकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहा युवक भी घायल हो गया। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उसका थाना क्षेत्र के छितरापार गांव निवासी राजाराम (70) घर के ही एक युवक के साथ बाइक से घर से निकला था। बताया जा रहा है कि अभी वह क्षेत्र के ही महुलानी गांव के पास पहुंचा था कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली उसे टक्कर मारते हुए सड़क के नीचे जाकर पलट गई। इस हादसे में बाइक पर सवार बुजुर्ग और युवक घायल हो गए। दोनों को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां राजाराम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया जबकि बाइक चला रहे युवक का उपचार कराया गया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने के बाद टीम के साथ मौके पर गई थी। इस हादसे में वृद्ध की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें