जोगिया। जोगिया चौराहे पर सोमवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से फोटो साझा कर उनकी पहचान कराने का प्रयास किया। बाद में उनकी पहचान हरैया गांव निवासी रामचंद्र (79) के रूप में हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रामचंद्र सोमवार शाम करीब चार बजे घर से टेंपो पर सवार होकर किसी काम से जिला मुख्यालय जा रहे थे। जोगिया चौराहे पर पहुंचने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान के लिए उनकी फोटो साझा की। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। परिजन ने शव की पहचान करने के बाद उसे अपने साथ घर ले गए।