खुनुवां। नेपाल के कपिलवस्तु जिले में सोमवार शाम स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कपिलवस्तु नगरपालिका-6 स्थित थुनुवा चौराहे के पास जितपुर-तौलिहवा सड़क खंड पर शाम करीब 4:55 बजे हुआ।
विज्ञापन
जिला ट्रैफिक पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के प्रभारी निरीक्षक राजन ढकाल के अनुसार, ओदारी से तौलिहवा की ओर जा रही स्काई लार्क बोर्डिंग स्कूल की बस ने थुमुवा गांव से मुख्य सड़क पर आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर पीछे बैठे स्थानीय निवासी 65 वर्षीय मुस्तकीम मुसलमान गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें जिला अस्पताल तौलिहवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने शाम 5:15 बजे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बाइक चला रहे 55 वर्षीय मजहर हुसैन के सिर, दोनों हाथों और पैरों में चोटें आईं।