डुमरियागंज/भारत भारी। महुवारा गांव में शुक्रवार को सड़क पार कर रहे 75 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में रामवृक्ष शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
परिजन उन्हें सीएचसी बेवा ले गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग गया, जबकि पीछे बैठा व्यक्ति पकड़ लिया गया।
बेवा जियाउद्दीन निवासी शत्रुघ्न शुक्ला ने पुलिस को फोन पर बताया कि वह अपने पिता रामवृक्ष शुक्ला के साथ बैटरी रिक्शा से महुवारा गांव में एक निमंत्रण में गए थे। इसी दौरान उनके पिता सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रही आर-15 बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल सीएचसी बेवा ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से भाग निकला।