फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षक निर्वाचन के लिए आठ मतदान स्थल तय

Mon, 05 Oct 2026 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा मतदान, चार एसडीएम बनाए गए जोनल मजिस्ट्रेट
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए जिले में आठ मतदान स्थल निर्धारित किए गए हैं। 23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान व्यवस्था की निगरानी के लिए चार उप जिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट तथा तहसीलदारों व अन्य अधिकारियों को सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने अधिकारियों को निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के निर्देशों के अनुसार मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं। सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट 22 अक्तूबर को सुबह 10 बजे संबंधित मतदान स्थल के लिए रवाना होंगे। मतदान समाप्त होने के बाद मतदान टोलियों के साथ कलेक्ट्रेट में उपस्थित होना होगा। पुलिस अधीक्षक को मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


आठ मतदान स्थल
34 - तहसील कार्यालय भवन, नौगढ़
35 - क्षेत्र पंचायत भवन, बढ़पुर
36 - तहसील कार्यालय भवन, बांसी
37 - क्षेत्र पंचायत भवन, खेसरहा
38 - तहसील कार्यालय भवन, शोहरतगढ़
39 - क्षेत्र पंचायत भवन, बढ़नी
40 - तहसील कार्यालय भवन, इटवा
41 - तहसील कार्यालय भवन, डुमरियागंज

इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
नौगढ़ जोन: एसडीएम निखिल कुमार चक्रवर्ती को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। तहसीलदार अरविंद कुमार पांडेय और तहसीलदार (न्यायिक) निखिल शुक्ला को सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।
बांसी जोन: एसडीएम विश्वामित्र सिंह जोनल मजिस्ट्रेट होंगे। तहसीलदार शंकर शुक्ला और तहसीलदार (न्यायिक) गौरव कुमार भट्ट को सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
शोहरतगढ़ जोन: एसडीएम राजेश कुमार विश्वकर्मा को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। तहसीलदार मानवेंद्र प्रताप सिंह और जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

इटवा-डुमरियागंज जोन: एसडीएम संदीप कुमार त्रिपाठी और एसडीएम विवेकानंद मिश्र को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। इटवा में तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव और डुमरियागंज में तहसीलदार अजय कुमार (प्रथम) को सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें