फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का करेंगे प्रयास

Mon, 10 Aug 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई बर्डपुर की बैठक सोमवार को ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर आयोजित हुई। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके समाधान के लिए संगठन की ओर से लगातार प्रयास करने की बात कही गई।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष सुधाकर मिश्र ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं को संगठन गंभीरता से ले रहा है। शिक्षक संगठित होकर पूरे मनोयोग से शिक्षण कार्य करें। उनकी किसी भी समस्या के समाधान के लिए संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा। बैठक के दौरान हीरा मणि त्रिपाठी को बर्डपुर ब्लाॅक का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान ब्लाॅक अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार मिश्र, राजेश सिंह, साधु सरन, जयेंद्र यादव, प्रज्ञा कुमार, नगमा बानो आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें