फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डुमरियागंज में दुर्गा पूजा की धूम, पंडालों में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 18 Oct 2026 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर से गांवों तक भक्तिमय माहौल, भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठानों से गूंज रहे पूजा पंडाल
विज्ञापन

- विसर्जन की तिथि नजदीक आने के साथ बढ़ रही दर्शनार्थियों की भीड़, जगह-जगह हो रहे आयोजन
सिद्धार्थनगर। शारदीय नवरात्र में डुमरियागंज नगर से लेकर तहसील क्षेत्र के गांवों तक दुर्गा पूजा की धूम मची हुई है। पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन के लिए सुबह और शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भजन-कीर्तन, वैदिक मंत्रोच्चार और सामूहिक आरती से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। विसर्जन की तिथि नजदीक आने के साथ पंडालों में दर्शनार्थियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
नवरात्र की पंचमी से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। नगर के विभिन्न स्थानों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। यहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जा रही है। श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों और दुर्गा सप्तशती के मंत्रों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सुबह-शाम पूजा-अर्चना और सामूहिक आरती का क्रम नवरात्र के पहले दिन से जारी है। कुछ स्थानों पर दुर्गा पूजा समारोह के साथ श्रीराम कथा का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां कथावाचक श्रद्धालुओं को कथा सुना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज नगर के अलावा बैदोलागढ़, जखौली, दाऊदजोत, बयारा काजी, हल्लौर, भटगवां, बेवा, शाहपुर, मोतीगंज, बहेरिया, भानपुर रानी, सिकाहरा, परसा पंडित, पोखरियाडीह और रेहरा सहित कई गांवों में दुर्गा पूजा की रौनक है। रविवार को नवरात्र की अष्टमी पर इन क्षेत्रों के पूजा पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा समितियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं।
इस दौरान अजय, लवकुश, आशीष शर्मा, महाराज पंडित राधेश्याम पांडेय, अमित कुमार मिश्रा, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें