फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ठंड बढ़ने से सड़कों पर पसरा सन्नाटा

Sat, 13 Dec 2025 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। दोपहर में तेज धूप के बाद अचानक आसमान में छाई धुंध के चलते ठंड बढ़ गई। मौसम के बदले मिजाज से सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिला। लोग शीघ्र ही घरों में दुबकने को विवश हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय तहसील क्षेत्र में सुबह पड़ रहा कोहरा शनिवार सुबह कुछ कम रहा। लोगों को शीघ्र धूप खिलने से ठंड का एहसास बिल्कुल नहीं रहा। दोपहर में तेज धूप रही। लोग गांवों से खरीदारी करने के लिए भारी संख्या में आए लेकिन दोपहर के बाद अचानक आसमान में छाई धुंध ने मौसम का मिजाज फिर सर्द कर दिया।
इसके बाद सड़कों पर वाहनों की संख्या कम हो गई। लोगों का कहना है कि ठंड के चलते लोग अपने मंजिल पर शीघ्र पहुंचना चाह रहे हैं। कस्बे में दूर-दराज से आने अथवा जाने वाले ही दिखाई दे रहे हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. मार्कंडेय सिंह के मुताबिक ठंड में बढ़ोतरी से गेहूं की फसल के अच्छे होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें