बांसी- धानी मार्ग स्थित सिसहनिया गांव के दक्षिण सड़क के बगल से जा रहे बिजली के केबल तार पर सूखे
सकारपार। बांसी-धानी मार्ग स्थित सिसहनिया गांव के दक्षिण सड़क के बगल से जा रहे बिजली के तार पर सूखे पेड़ की टहनी टूट कर गिर गई है। इससे सड़क से आने-जाने वालों को हादसे का खतरा बना हुआ है। जिम्मेदारों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है।
क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित सिसहनिया गांव के दक्षिण तरफ श्यामू साहनी के घर के पास बिजली के तार पर सूखे पेड़ की मोटी टहनी टूट कर गिर गई है। कई दिन पहले गिरी पेड़ की टहनी को अब तक नहीं हटाया गया है। यह सड़क बांसी से निकलकर धानी को जाती है।