फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बॉर्डर पर फिर उड़े ड्राेन, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, गांव में हड़कंप

Tue, 02 Sep 2025 11:16 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ढेबरुआ। भारत-नेपाल सीमा से सटे बढ़नी बॉर्डर क्षेत्र में सोमवार की रात आसमान में कई ड्रोन देखे जाने से हड़कंप मच गया। एक-दो नहीं, बल्कि कई जगहों पर ड्रोन देखने को मिले। इससे जहां सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गईं, वहीं दूसरी ओर सीमावर्ती गांव के लोग दहशत में आ गए। हालांकि, कुछ यह पता नहीं चल पाया ड्रोन किसने और क्यों उड़ाया था। इस मामले में सुरक्षा एजेंसियां पड़ताल में लगीं हैं। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बढ़नी, सेवरा, गजेहड़ी उर्फ मधवानगर और दुधवनिया बुजुर्ग जैसे गांवों के सैकड़ों लोगों ने एक साथ उड़ते हुए इन ड्रोनों को देखा। लोगों ने बताया कि इस दौरान उनके मोबाइल फोन ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे उनमें दहशत फैल गई। यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब हाल ही में नेपाल के रास्ते तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के पकड़े जाने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद से ही सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। बावजूद इसके, सीमावर्ती गांवों में एक साथ कई ड्रोन का दिखना सुरक्षा के लिहाज से गंभीर है।
विज्ञापन

मामला चोरियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है। कारण जनपद में हाल ही में कई घरों में हुई भीषण चोरियों ने भी लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोग इन चोरों को काफी शातिर और पेशेवर मान रहे हैं। कुछ लोग इन घटनाओं को ड्रोनों के दिखने से भी जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस तरह की गतिविधियां न केवल स्थानीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं। इन घटनाओं पर त्वरित संज्ञान लेना और इसमें लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करना अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें