फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: रात में दिखा उड़ता ड्रोन, सहमे ग्रामीण

Fri, 29 Aug 2025 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ क्षेत्र के बरैनिया गांव के पास बुधवार रात करीब 10 से 12 के बीच तीन बार ड्रोन उड़ते नजर आए। क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

बुधवार की रात में बरैनिया गांव एवं उसके बगल टेढी, जखौलिया सहित अन्य गांव के ऊपर ड्रोन कैमरे उड़ते नजर आए हैं। इससे आसपास गांव के लोगों में तरह-तरह की चर्चा है। वहीं बरैनिया गांव के ऊपर तीन बार ड्रोन कैमरा उड़ता नजर आया। सुरक्षा के लिए रात भर जागते रहे। इसी रात को प्रधान नईम के घर चोर चोरी करने पहुंचे पर घर के लोग जाग गए और शोर करने लगे इतने में गांव के लोग भी पहुंच गए और चोर भाग गए।
वहीं इसी रात को गांव में बिजली सप्लाई भी तीन घंटे बाधित हो गई थी। गांव के वसीम अहमद, बब्लू जायसवाल, रामप्रसाद बीडीसी, अनिल, इसरार, अब्दुल्ला, मुजम्मिल, असलम आदि का कहना है कि रात के समय ड्रोन उड़ता और उसके दूसरे दिन घर पर चोर पहुंच जाते हैं, जिससे यह लग रहा है कि इस कैमरे की सहायता से गांव में रास्ता और घर की लोकेशन लेकर चोर गांव में घुस रहे हैं। सब गांव के लोग दहशत में है। शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी का कहना है इसकी जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो इसका पता लगवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें