फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: निर्धारित ड्रेस में नहीं दिखे चालक-परिचालक तो लगेगा जुर्माना

Wed, 01 Oct 2025 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ड्रेस नहीं पहनने के लेकर सख्त हुआ परिवहन निगम, सभी को ड्रेस पहनने के दिए निर्देश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। परिवहन निगम में अब चालक और परिचालक बिना वर्दी पहने ड्यूटी करते दिखे तो उनपर 50 से 500 तक जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
रोडवेज बस के चालकों के लिए खाकी तो परिचालकों के लिए सलेटी रंग की वर्दी निर्धारित है। इसके अलावा बस चालकों के लिए जूता पहनना भी अनिवार्य है। सभी के पास दो-दो वर्दी होना भी जरूरी है। मगर वर्दी होने के बाद भी चालक-परिचालक इसे नहीं पहनते और यूं ही बस लेकर सफर पर निकल पड़ते हैं। परिवहन निगम ने इसे लापरवाही मानते हुए सभी चालक-परिचालकों को ड्रेस पहनने के लिए निर्देशित किया है। लापरवाही करेंगे तो उनपर विभागीय कार्रवाई होगी। बिना वर्दी ड्यूटी पर पाए जाने पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी कटौती उनके वेतन से होगी। चालक और परिचालक अगर बिना वर्दी के पाए गए तो उनसे 50 रुपये का जुर्माना लिया जाएगा। दोबारा बिना वर्दी के पाए जाने पर 250 और तीसरी बार भी ऐसा होने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम विजय कुमार गंगवार ने बताया कि परिवहन निगम के निर्देश पर सभी चालक-परिचालक को वर्दी पहनना अनिवार्य है। यदि वे वर्दी में नहीं मिलते हैं तो उनके खिलाफ शासन की ओर से निर्धारित जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें