फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कबाड़ लदा ट्रक लेकर चालक भागा

Tue, 07 Oct 2025 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के उजी गांव में फर्जी रजिस्ट्रेशन नंबर की ट्रक पर लदा लगभग तीन लाख रुपये मूल्य का कबाड़ लेकर चालक भाग गया है। व्यापारी कन्हैया गुप्ता ने पंजाब भेजने के लिए गोरखपुर के कैंपियरगंज निवासी ट्रांसपोर्टर से ट्रक बुक कराया था। रात में स्क्रैप लादने के बाद ट्रक लेकर चालक लापता हो गया। जांच में ट्रक का नंबर फर्जी निकला जबकि असली ट्रक हरियाणा में खड़ी पाई गई। पुलिस ने ट्रांसपोर्टर को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है। प्रभारी निरीक्षक मोहाना रोहित उपाध्याय ने बताया कि ट्रक मालिक, चालक और ट्रांसपोर्टर के बीच संपर्कों की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें