सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में नीति आयोग एवं सीएसआर के तहत कराए जाने वाले कार्यों की सोमवार को समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी डाॅ. राजागणपति आर. द्वारा नीति आयोग में चिह्नित स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पेयजल व अन्य बिंदुओं की समीक्षा की गई।
नीति आयोग योजना में क्रिटिकल गैप के तहत जो भी निर्माण एजेंसी कार्य कर रही है, उसे गुणवत्ता पूर्ण व समय से पूर्ण कराएं। को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्र जो बन रहे हैं, उसका निर्माण समय से पूर्ण कराएं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि टीकाकरण शत-प्रतिशत कराएं।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि सहायता प्राप्त विद्यालयों में पीने के पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय में एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराएं। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय उसका बाजार का निर्माण कार्य समय से पूर्ण कराने का निर्देश दिया।