जोगिया ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगपरा में आदमी लगाकर जाम पड़ी नाली की सफाई करते कर्मी। संव
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत नगपरा में सफाई कर्मचारी की नियुक्ति न होने से गांव में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इससे यहां पर संक्रामक बीमारी के फैलने की आशंका हमेशा बनी रहती है। सोमवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने आदमी लगाकर नाली की सफाई कराकर उसको सही करा दिया। लोगों की समस्या को देखते हुए अमर उजाला अखबार ने 16 नवंबर के अंक में खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस पर यहां के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजलाल ने आदमी लगाकर गांव में जाम पड़ी नाली की सफाई करा कर उसे सही करा दिया। इससे लोगों ने अमर उजाला अखबार की सराहना की।