फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नाला निर्माण सुस्त, कारोबार चौपट

Sun, 17 Aug 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर में निजी बस अड्डे के दक्षिण में पुराना बैंक रोड से शाह ग्राउंड स्थित तालाब तक नाले का निर्माण चल रहा है। नाले की मिट्टी दुकानों के आगे खुदाई कर छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सुस्त गति से निर्माण के चलते करीब करीब दर्जन भर दुकानदारों का कारोबार चौपट हो रहा है। इससे व्यापारियों में आक्रोश है। दुकानदार रचित गुप्ता ने बताया कि नाले का निर्माण बहुत ही सुस्त रफ्तार से चल रहा है। इससे काफी दिक्कतें हो रही हैं। राकेश गुप्ता ने बताया कि करीब 25 से 30 दिन हो चुके हैं, काम अभी चिकमंडी पहुंचा है। अगर काम तेज गति से होता तो समस्या नहीं होती। दुकानों के सामने ड्ढे हैं, ऐसे में दुकान पर ग्राहक कम आ रहे हैं। सड़क से आने-जाने में परेशानी हो रही है। बड़े वाहन गुजरने पर समस्या बढ़ जाती है।
सड़क के किनारे मिट्टी के ढेर भी नहीं हटे हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी बारिश में होती है मिट्टी में फिसलन बढ़ जाती है, बताया कि निर्माण को गति देने के लिए जिम्मेदारों की ओर से कारगर कोशिश नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें