स्वास्तिक प्रेरणा लघु उद्योग ग्राम पंचायत खजुरिया नगवा का निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन। स
- जिलाधिकारी ने नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के लघु उद्योग का किया निरीक्षण, बीएमएम को हटाने का दिया निर्देश
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के स्वास्तिक प्रेरणा लघु उद्योग ग्राम पंचायत खजुरिया (नगवा ) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने स्टॉक रजिस्टर, वितरण रजिस्टर का अवलोकन किया। वर्तमान में इकाई द्वारा 50 मीट्रिक टन पोषाहार का उत्पादन किया गया। 198 आंगनबाड़ी केंद्रों के सापेक्ष केवल 26 आंगनबाड़ी केंद्रों पर सात मीट्रिक टन का वितरण किया गया था। जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। डीएम ने जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी योजना में रूचि न लेने के कारण अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने करने का निर्देश। साथ ही ब्लॉक मिशन मैनेजर (बीएमएम) को हटाने का निर्देश दिया। डीएम ने डीसी एनआरएलएम एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को समन्वय बनाकर पोषाहार को समय से आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि जनपद की समस्त इकाइयां पूरी क्षमता के साथ पोषाहार उत्पादन करें। इसकी मॉनीटरिंग करने के लिए डीसी एनआरएलएम को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव, डीसी एनआरएलएम देवनंदन दूबे, डीएमएम, बीएमएम उपस्थित रहे।