फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ड्यूटी के समय ड्रेस में रहेंगे डॉक्टर, लगानी होगी नेम प्लेट

Sat, 22 Aug 2026 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अब प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों के इलाज करने वाले डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी के दौरान निर्धारित ड्रेस में ही रहना होगा। इसके साथ ही उन्हें नेम प्लेट भी लगानी होगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों की पहचान में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए सीएमओ ने ड्रेस कोड का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। वह अस्पतालों के निरीक्षण में इसके संबंध में निर्देश भी दे रहे हैं। साथ ही चेतावनी भी दे रहे हैं कि दोबारा जांच में बिना ड्रेस पर कार्रवाई होगी।
अस्पतालों में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर और वहां पर तैनात स्टाफ को ड्रेस में रहने और नेम प्लेट लगाने का नियम है लेकिन अक्सर सामने आता है कि ड्यूटी के दौरान अधिकांश स्वास्थ्यकर्मी नियम का पालन नहीं करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें