फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रगति की रोजाना समीक्षा करेंगे डीएम

Mon, 23 Nov 2026 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण कर निर्वाचन कार्यों की ली जानकारी
विज्ञापन

- टोल फ्री नंबर 1950 पर मिली शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश
सिद्धार्थनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे कार्मिकों से मतदाता सूची पुनरीक्षण सहित अन्य कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही टोल फ्री नंबर 1950 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों और उनके निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन

कार्मिकों ने डीएम को बताया कि टोल फ्री नंबर पर मतदाता सूची में नाम जोड़ने और नाम कटने से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई हैं। शिकायतकर्ताओं को ईसीआई-नेट एप के माध्यम से स्वयं आवेदन करने या संबंधित बीएलओ और उपजिलाधिकारी कार्यालय से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की जानकारी दी जा रही है। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारियों और शिकायतकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित कर शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों से प्रतिदिन मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की प्रगति की जानकारी प्राप्त करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें