फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम ने बीपैक्स समिति का किया निरीक्षण, निर्धारित दर पर खाद देने के निर्देश

Sat, 07 Nov 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति नौगढ़ का निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन। स्रोत विज
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने शुक्रवार को नौगढ़ ब्लॉक स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (बीपैक्स) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वितरण और स्टॉक रजिस्टर की जांच की तथा किसानों से खाद वितरण के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने गोदाम का निरीक्षण कर किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि खाद की कालाबाजारी, ओवररेटिंग या अन्य शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने खाद से संबंधित समस्या या शिकायत के लिए मोबाइल नंबर 7839882270, 8601421173 और 9454417530 पर संपर्क करने की अपील की। निरीक्षण के दौरान एआर कोऑपरेटिव प्रकाश बहादुर गौतम, अपर जिला कृषि अधिकारी सूरज मौर्य सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें