फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम ने किया रेलवे स्टेशन के रैन बसेरे का निरीक्षण

Wed, 10 Dec 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर बने रैन बसेरा का निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन। स्रोत ​विज्ञ​
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर नगर पालिका द्वारा बनाए गए निशुल्क रैन बसेरे का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपलब्ध व्यवस्थाओं को देखा। वहां सबकुछ ठीक मिला। 15 लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को रैन बसेरे और अन्य प्रमुख जगहों पर अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत को अपने अपने क्षेत्रों में निशुल्क रैन बसेरा सक्रिय करने और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें