फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विकास कार्यों की धीमी गति पर डीएम ने जताई नाराजगी

Fri, 09 Jan 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में नगर निकाय के कार्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने नगर पंचायत शोहरतगढ़ में विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए ईओ को प्रगति लाने के निर्देश दिया। उन्होंने नगर निकायों में स्थित गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा नगर पालिका, नगर पंचायतों में कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। गोवंश के लिए हरा चारा आदि की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने पशुओं के चिकित्सीय जांच एवं बीमार पशुओं के इलाज के साथ ही ठंड से बचाव के इंतजाम करने को कहा।
इस दौरान एडीएम गौरव श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सिद्धार्थनगर अजय सिंह, ईओ कपिलवस्तु नवीन सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें