फोटो-सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायाधीश अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय द्वारा 13 दिसंबर को आयोजित हो रहे राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए मोबाइल लोक अदालत वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोबाइल लोक अदालत वैन शुक्रवार को जनपद एवं सत्र न्यायालय परिसर से कलक्ट्रेट परिसर, तहसील परिसर नौगढ़, ब्लाॅक परिसर बर्डपुर से होते हुए तहसील परिसर शोहरतगढ़ पहुंचेगी। छह दिसंबर 2025 को बाह्य न्यायालय परिसर बांसी से तहसील परिसर बांसी, तहसील परिसर इटवा से तहसील परिसर डुमरियागंज में पहुंचकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार करेगी। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकर शैलेंद्र नाथ आदि मौजूद रहे।