फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जिले की 20 समितियों पर हुआ 1985 बोरी डीएपी का वितरण

Mon, 24 Nov 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- 5300 बोरी यूरिया और 634 बोरी एनपीके भी बांटे गए
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के 20 समितियों पर शुक्रवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर 1985 बोरी डीएपी, 5300 बोरी यूरिया व 634 बोरी एनपीके का वितरण किया। निर्धारित दर पर इसे किसानों में वितरित कराया गया।
यह जानकारी सहायक आयुक्त और सहायक निबंधक सहकारिता प्रकाश बहादुर गौतम ने देते हुए बताया कि 250 बोरी बी-पैक्स ढेबरुआ और 250 बी-पैक्स बसहिया में, 211 बैरिहवा, 200 बोरी बी-पैक्स शोहरतगढ़ और 200 बी-पैक्स पथरा बाजार, 130 बोरी मुड़िला अदाई, 130 खखरा खुर्द, 80 बोरी बढ़नी चाफा, 70 केसारी और 70 बोरी बेल्टीकर समेत 20 समितियों पर डीएपी का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार से 500-500 बोरी यूरिया बी-पैक्स महुवारा, डोकम अगया, धनगढ़वा और पचपेड़ा में, बी-पैक्स शाहपुर में 450 बोरी, बी-पैक्स बेलउख में 400 बोरी, टीकुर 390 और सुहई कननुरवा में 380 बोरी समेत 15 समितियों पर 5300 बोरी यूरिया का वितरण किया गया। 200 बोरी एनपीके अलीदापुर, 150 डोकम अगया, 100 मल्हवार बुजुर्ग और 90 बोरी मुड़िला बक्शी में एनपीके का वितरण किया गया है। उन्होंने बताया कि सभी सचिव किसानों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक का वितरण करेंगे। अधिक दाम पर खाद की बिक्री करने की शिकायत मिलने पर संबंधित पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें