फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नर्स व एएनएम में विवाद, हाथापाई

Mon, 05 Jan 2026 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एक वार्ड में तैनात दो नर्स के बीच मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस मामले में दोनों ने सदर थाना में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सोमवार को पीआईसीयू में तैनात नर्स और लेबर रूम में तैनात एएनएम भिड़ गईं। दोनों में जमकर गाली-गलौज और हाथापाई हुई। किसी तरह से आसपास के स्वास्थ्य कर्मियों ने मामले को शांत करवाया। कोई आवास में पानी गिराने को लेकर विवाद बता रहा है तो कुछ लोग कार्य को लेकर बात कर रहे हैं। हालांकि, मारपीट की वजह की पुष्टि नहीं हो सकी है। दोनों कर्मियों की भिड़ंत चर्चा का विषय रहा। दाेनों पक्ष ने इस मामले में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

इस संंबंध में शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें