फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रिपल ए की बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर चर्चा

Mon, 28 Sep 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां के गरदहिया उपकेंद्र पर सोमवार को ट्रिपल ए (एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी) की संयुक्त बैठक हुई। इसमें बीसीपीएम वीरेंद्र कुमार यादव ने स्वास्थ्य योजनाओं और विभागीय अभियानों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र की स्वास्थ्य संबंधी योजनाएं तैयार कर आपसी समन्वय से काम करने के निर्देश दिए। बैठक में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए जागरूक करने और अधिक से अधिक महिलाओं को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

बीसीपीएम ने सभी कार्यकर्ताओं से विभागीय कार्यक्रमों और अभियानों को आपसी सहयोग से सफल बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान सीएचओ ममता, एएनएम प्रमिला, अनीता पांडेय, गुड़िया, निकहत जहां समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें