फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बकाएदारों को छूट पर छूट, बिल जमा करने वालों को राहत नहीं

Sat, 06 Dec 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पाॅवर कॉर्पोरेशन की बिजली बिल राहत योजना के तहत सर चार्ज में छूट के साथ मूलधन में भी 25 प्रतिशत छूट से बकायेदारों को काफी लाभ मिल रहा है। इस योजना से वे उपभोक्ता काफी उदास हैं, जो हर महीने पूरी ईमानदारी से बिजली बिल जमा करते हैं। इन उपभोक्ताओं ने न तो किसी तरह की छूट का लाभ मिल रहा है और न ही कोई अतिरिक्त फायदा। ऐसे में उपभोक्ताओं ने अपना दर्द बयां करते हुए जिम्मेदारों से बिल में छूट की मांग की है।
विज्ञापन

सुहेल अहमद ने बताया कि ईमानदार उपभोक्ताओं से सौतेला व्यवहार करना अच्छी बात नहीं हैं। बड़े बकाएदारों को छूट देना अच्छी बात है, लेकिन अपने रेगुलर उपभोक्ताओं को भी इस तरह का लाभ देना चाहिए, जिससे वह निरंतर बिल जमा करते रहें।
चंद्र प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जो उपभोक्ता प्रति माह बिजली बिल जमा कर रहे हैं उसे और भी लाभ मिलना चाहिए। जबकि विशेष छूट की योजना बकायेदारों और बिजली चोरों को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें