सिद्धार्थनगर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों को एक ही एप से पढ़ने की सुविधा मिल रही है। इससे विद्यार्थियों को उनकी पसंद की भाषा में पाठ्यक्रम से जुड़ी पढ़ाई करने का मौका मिल रहा है। दीक्षा एप पर पढ़ाई की सामग्री के साथ ही सवालों के जवाब की भी सुविधा उपलब्ध है।
समग्र शिक्षा अभियान में दीक्षा एप को दिया गया है, जिस पर कक्षा एक से 12 तक के माध्यमिक शिक्षा परिषद के साथ ही अन्य सभी बोर्ड के पाठ्यक्रम को उपलब्ध कराया गया है। वहीं, कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए एनसीईआरटी की पाठ्य पुस्तकों के आधार पर पढ़ाई के लिए सामग्री उपलब्ध कराई गई है। विद्यार्थियों की जिज्ञासा के समाधान के लिए सवालों को पूछने के लिए भी एप में ही सुविधा दी गई है। दीक्षा एप को मोबाइल पर इंस्टाॅल करने के साथ ही उस पर पढ़ाई और सवालों के जवाब जानने के लिए तीन श्रेणी में लॉगइन के विकल्प दिए गए हैं। इसमें पहला विद्यार्थियों के लिए है। शिक्षकों और अतिथि पाठक के लिए भी लॉगइन की सुविधा दी गई है।