भनवापुर क्षेत्र के चौखड़ा में चल रहे श्रीरामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के चौखड़ा में चल रही रामलीला कार्यक्रम में बुधवार की रात कलाकारों ने धनुष यज्ञ और राम-सीता विवाह का मनमोहक मंचन किया। इसे देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।
जय बजरंग आदर्श रामलीला में श्रीराम ने तोड़ा शिव धनुष कार्यक्रम में दिखाया गया कि जनकपुर के महाराजा जनक सीता स्वयंवर में आए राजा-महाराजाओं का स्वागत करते हैं और उनसे शिव धनुष तोड़ने का आग्रह करते हैं। जब कोई भी राजा धनुष को हिला भी नहीं पाता, तब महर्षि विश्वामित्र के आदेश पर राजकुमार राम धनुष के पास पहुंचते हैं। भगवान राम ने धनुष को प्रणाम किया और एक ही झटके में उसे खंडित कर दिया। धनुष टूटते ही सीता ने हर्ष के साथ भगवान राम को वरमाला पहनाई।
धनुष टूटने पर महर्षि परशुराम अत्यंत क्रोधित होकर जनक दरबार में आते हैं और धनुष तोड़ने वाले का नाम पूछते हैं। भगवान राम सरल भाव से उनसे सारी घटना बताते हैं।