फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राम-भरत मिलाप देख निहाल हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
भवानीगंज में रामलीला का मंचन कलाकार। संवाद
विज्ञापन
भवानीगंज। आदर्श श्रीराम लीला समिति बढ़नी बाजार चाफा के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन में शुक्रवार की रात राम-भरत मिलाप का मंचन हुआ। भावपूर्ण मंचन देख श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। भक्तिभाव में विभोर लोग राम-भरत के जयकारे लगाने लगे। चहुंओर श्रद्धा भक्ति की बयार बहने लगी।
विज्ञापन

रामलीला का मंचन गणेश वंदना व हनुमान चालीसा के साथ शुरू हुआ। सांस्कृतिक संगम सलेमपुर के कलाकारों द्वारा मंचन के प्रथम दृश्य में राम, लक्ष्मण, भरत संवाद होता है। जहां प्रभु श्रीराम भरत को चरण पादुका देकर उनसे विदा लेते हैं और पंचवटी पहुंचते हैं। अगले दृश्य में पंचवटी में शूर्पणखा का राम-लक्ष्मण को देखकर मोहित होती हैं, जहां वह दोनों भाइयों से विवाह का प्रस्ताव करती हैं, जहां पर बार-बार मना करने पर भी शूर्पणखा का मानती नहीं है जिस पर लक्ष्मण क्रोधित होकर उनका नाक और कान काट देते हैं। इससे वह वहां से खरदूषण के पास जाती हैं और दोनों भाइयों के बारे में बताती हैं।
खरदूषण बदलने के भाव से आते हैं प्रभु श्रीराम हाथों उनका वध हो जाता है। अगले दृश्य में शूर्पणखा लंका पहुंचती है जहां रावण को भड़काती है। इससे क्रोधित होकर रावण वहां से पंचवटी की ओर आता है और मरीज को स्वर्ण मृग बनाकर सीता के समक्ष जाने को कहता है। सीता आकर्षित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें