फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: राम-भरत मिलाप का मंचन देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Mon, 23 Nov 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पोखरभीटवा में तीन दिवसीय रामलीला का समापन, 36 वर्षों से निभाई जा रही आयोजन की परंपरा
विज्ञापन

चिल्हिया/जोगिया। जोगिया ब्लॉक के पोखरभीटवा में आयोजित तीन दिवसीय ऐतिहासिक रामलीला का समापन रविवार रात राम-भरत मिलाप के भावपूर्ण मंचन के साथ हुआ। भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने और भाई भरत से मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
राम-भरत मिलाप के मंचन में भाइयों के बीच प्रेम, त्याग, समर्पण और पारिवारिक मर्यादा का संदेश दिया गया। कलाकारों ने सजीव अभिनय के माध्यम से भगवान श्रीराम और भरत के मिलन का प्रसंग प्रस्तुत किया। मंचन इतना भावपूर्ण रहा कि दर्शक भावुक हो उठे।
विज्ञापन

ग्राम पोखरभीटवा में करीब 36 वर्षों से रामलीला और मेले के आयोजन की परंपरा चली आ रही है। तीन दिनों तक आयोजित धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे। रविवार रात राम-भरत मिलाप के मंचन के साथ आयोजन का समापन हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान मेला अध्यक्ष श्रीकांत मिश्रा, प्रबंधक प्रह्लाद मिश्रा, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, संचालक डॉ. राजूराव, कोषाध्यक्ष नंदकिशोर मिश्र समेत अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें