फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: साही समय माता के दरबार में उमड़ रहे श्रद्धालु, खुशहाली की कामना

Sun, 18 Oct 2026 11:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- शारदीय नवरात्र में सुबह-शाम मंदिर में लग रहा भक्तों का तांता
विज्ञापन

- नवमी पर विशेष पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं श्रद्धालु
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के साही समय माता मंदिर में शारदीय नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह से शाम तक माता के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहता है। श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं।
मंदिर में वर्ष भर मुंडन संस्कार समेत अन्य धार्मिक अनुष्ठान होते हैं लेकिन नवरात्र में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ जाती है। क्षेत्र के साहा, मनोहरी, बनरही, कटहना, सेबुई और कोइली घाट सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालु भोर से ही मंदिर पहुंचने लगते हैं। भक्त माता के समक्ष अपनी मनोकामनाएं रखते हैं और परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर की देखरेख करने वाले भिखई ने बताया कि नवरात्र की नवमी पर विशेष रूप से पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालु पहुंचते हैं। भक्त पूरी श्रद्धा के साथ माता के दरबार में माथा टेकते हैं और अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की कामना करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें