बिस्कोहर के रस्तोगी शिव मंदिर परिसर में आयोजित भजन संध्या के दौरान कीर्तन प्रस्तुत करते कलाकार
- केके खिलाड़ी एंड पार्टी और स्थानीय गायकों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां
- महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ कार्यक्रम
बिस्कोहर। कस्बे के चौक रोड स्थित रस्तोगी शिव मंदिर परिसर में राधे-राधे ग्रुप की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार रात भव्य कीर्तन-भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केके खिलाड़ी एंड कीर्तन पार्टी और स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को देर रात तक बांधे रखा।
गणेश पंडाल में आयोजित भजन संध्या में गायक अमरदीप गुप्ता, सचिन गुप्ता, रामसिंह कौशल, सुरेश कौशल, केके खिलाड़ी, राजू कमलापुरी, मोहित कसौधन और राजेश कौशल ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने ‘प्रथम सुमिरन सिद्ध विनायक’, ‘देवा हो देवा गणपति देवा, तुमसे बढ़कर कौन’ और ‘गणपति बप्पा मोरया, रिद्धि-सिद्धि के दाता’ जैसे लोकप्रिय भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।
भजनों की मधुर प्रस्तुति पर श्रद्धालु तालियां बजाते हुए झूम उठे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पूजा समिति के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे। कीर्तन के समापन पर भगवान गणेश की महाआरती की गई और श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।