फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव विभोर

Fri, 27 Nov 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के आजाद नगर वार्ड में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन बृहस्पतिवार रात श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कथावाचक पंडित आलोकानंद ने भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाया। इसे सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। इस दौरान श्रीकृष्ण और श्रीराधे के जयकारों से पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

कथावाचक ने रास के पांच अध्यायों का वर्णन करते हुए कहा कि महारास में गाए जाने वाले पांच गीत भागवत के पंच प्राण हैं। जो श्रद्धालु इन गीतों को भावपूर्वक गाते हैं, उन्हें भगवान की भक्ति प्राप्त होती है। उन्होंने श्रीकृष्ण के मथुरा प्रस्थान, कंस वध, संदीपनी आश्रम में शिक्षा ग्रहण, कालयवन वध, उद्धव-गोपी संवाद, द्वारका स्थापना और रुक्मिणी विवाह के प्रसंगों का संगीतमय वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि महारास जीवात्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक है। इस दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण और रुक्मिणी की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। इसे देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य यजमान विजय कुमार सोनी, मधुसूदन अग्रहरि, रूपेश सोनी, विमल सोनी और गोपाल शुक्ला सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें