फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संस्कारयुक्त शिक्षा का लिया संकल्प

Wed, 28 Jan 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एकल विद्यालय एक गैर सरकारी पहल है जो ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में एक गांव, एक विद्यालय और एक शिक्षक के सिद्धांत पर काम करती है। यहां स्थानीय शिक्षित युवाओं (आचार्यों ) द्वारा 30 बच्चों को मुफ्त, संस्कारयुक्त और खेलकूद के माध्यम से शिक्षा दी जाती है। यह बातें एकल विद्यालय के खुनियांव क्षेत्र के संच प्रमुख शिव प्रसाद ने कहीं। वह बुधवार को इटवा तहसील क्षेत्र के खुनियांव में एकल विद्यालय के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिससे वंचित बच्चों को बुनियादी शिक्षा और जीवन कौशल प्राप्त होते है और वे मुख्यधारा की शिक्षा से जुड़ पाते हैं। इसमें बच्चों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है। काॅपी-किताबें भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इस दौरान खुनियांव क्षेत्र के संच अध्यक्ष प्रदीप कुमार, महिला समिति की पुष्पा देवी, किशन, सुनील एवं कौशल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें