फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हरनारायन लाल की प्रतिमा बांसी नगर में लगाने की मांग

Wed, 20 Aug 2025 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चंद्रशेखर आजाद के साथी थे हरनारायन, चंद्रशेखर का उनको लिखा पत्र दिल्ली संग्रहालय में सुरक्षित
विज्ञापन

बांसी। नगर क्षेत्र के वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के साथी लाला हरनारायन लाल की प्रतिमा बांसी नगर में लगाए जाने की मांग की गई है। इसको लेकर आजाद वाहिनी, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा और भारतीय मानव अधिकार जागृति संगठन के पदाधिकारी ने मंगलवार को एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार बांसी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संगठन के लोगों ने कहा कि बांसी नगर क्षेत्र के पंतनगर वार्ड के मूल निवासी लाल हरनारायण लाल एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे। महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के परम मित्र भी रहे। बांसी क्षेत्र के क्रांतिकारियों पर जुल्म किए जाने की सूचना लाल हरनारायण लाल ने ही चंद्रशेखर आजाद को दी और उनके कहने पर बांसी में चंद्रशेखर आजाद आए और लगभग दो सप्ताह रहे। चंद्रशेखर आजाद ने जो पत्र लाला हरनारायण लाल को लिखा वह आज भी दिल्ली संग्रहालय में सुरक्षित है। बांसी तहसील मुख्यालय पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की घोर लापरवाही के चलते महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला हरनारायन लाल की एक प्रतिमा अब तक नहीं लगाई जा सकी। ज्ञापन सौंपने वालों में बृजेश चौबे, राजेश श्रीवास्तव, सात्विक श्रीवास्तव, राजाराम, प्रेमनाथ आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें