फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग

Mon, 10 Aug 2026 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। पीस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व उलेमा कोऑर्डिनेटर कलीमुल्लाह फैजी ने राष्ट्रपति को सोमवार को पत्र भेज दलित मुस्लिम समुदाय को अनुसूचित जाति का दर्जा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम डुमरियागंज को सौंपे राष्ट्रपति को संबोधित पत्र में संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 के पैरा-3 में संशोधन कर धर्म के आधार पर लगाए गए प्रतिबंध को समाप्त करने की मांग की गई है। पीस पार्टी का कहना है कि सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित दलित मुस्लिम समुदाय को भी समान संवैधानिक अधिकार और अवसर मिलना चाहिए। कहा कि स्वतंत्रता के बाद अनुसूचित जाति का दर्जा देने से संबंधित प्रावधानों में शुरुआत में हिंदू धर्म तक सीमित व्यवस्था रही। बाद में वर्ष 1956 में सिख और 1990 में बौद्ध समुदायों को भी अनुसूचित जाति की श्रेणी में शामिल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें