फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बुद्ध रसोई के लिए फंड की मांग

Tue, 04 Aug 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। राज्यसभा सांसद बृजलाल ने सोमवार को संसद भवन स्थित कार्यालय में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज परिसर में बुद्ध रसोई के निर्माण के लिए रेलवे के एक उपक्रम की सीएसआर निधि से धन स्वीकृत करने का अनुरोध किया। सांसद ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को सस्ती दर पर स्वच्छ, स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुद्ध रसोई स्थापित की जानी है। इसका संचालन नो प्रॉफिट नो लॉस के आधार पर किया जाएगा, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों और परिजनों को राहत मिल सके। रेल मंत्री ने प्रस्ताव पर सकारात्मक विचार का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें