डुमरियागंज। किसानों और आम जनमानस से जुड़ी समस्याओं के निस्तारण में शासन-प्रशासन की ओर से की जा रही अनदेखी को लेकर बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन (जनकल्याण) ने ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
एसडीएम को 10 सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्याओं के जल्द निस्तारण की मांग की। अनदेखी करने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी।
एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में किसानों ने मांग की कि डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के राजपुर साधन सहकारी समिति पर सचिव की तरफ से डीएपी और यूरिया वितरण में की जा रही मनमानी पर अंकुश लगाया जाए।