फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बढ़नी होकर गोरखपुर-बहराइच के बीच दिन में पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग

Tue, 24 Nov 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों ने डीआरएम को भेजा ई-मेल, छात्रों और मरीजों को हो रही परेशानी का दिया हवाला
विज्ञापन

ढेबरूआ। गोरखपुर और बहराइच के बीच बढ़नी होकर दिन के समय एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन चलाने की मांग उठने लगी है। व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों ने इस संबंध में मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) को ई-मेल भेजकर ट्रेन सेवा शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि दिन में ट्रेन नहीं होने से छात्रों, व्यापारियों और मरीजों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।
तुलसियापुर क्षेत्र के अशोक पासवान, राहुल शुक्ल, दीपू मौर्य, रामू गुप्ता और शहंशाह आलम ने बताया कि गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर की ओर से परसा जाने के लिए सुबह 10 बजे से रात 12:53 बजे तक कोई पैसेंजर ट्रेन उपलब्ध नहीं है। बढ़नी से गोरखपुर के लिए सुबह 11:27 और दोपहर 2:54 बजे ट्रेन चलती है, लेकिन ट्रेन संख्या 05131/05132 को एक्सप्रेस के रूप में संचालित किए जाने से छोटे स्टेशनों पर ठहराव बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी रंगीलाल चौहान, बलराम कसौधन, पिंटू चौरसिया, विष्णु अग्रहरि और मशहूर आलम ने मांग की कि गोरखपुर से सुबह आठ से नौ बजे के बीच चलने वाली और वापसी में भी दिन के समय उपलब्ध रहने वाली पैसेंजर ट्रेन शुरू की जाए। इससे शोहरतगढ़ और जिला मुख्यालय पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों के साथ मरीजों और व्यापारियों को सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि दिन में ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रियों के समय और पैसे की बचत होगी। साथ ही क्षेत्र के व्यापार और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें