फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पल्टादेवी मंदिर परिसर में दुर्गा अष्टमी पर आयोजित हुआ दीपोत्सव

Wed, 01 Oct 2025 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पल्टादेवी मंदिर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
- बजरंगदल की ओर से आयोजित हुआ दीपोत्सव
विज्ञापन


कपिलवस्तु। नवरात्रि के पावन अवसर पर अष्टमी तिथि को पल्टादेवी मंदिर परिसर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। हजारों दीपों की टिमटिमाती ज्योति से मंदिर प्रांगण स्वर्णिम आभा से आलोकित हो उठा।
भक्तों ने मां पल्टा देवी के चरणों में दीप अर्पित कर आराधना की और परिवार व समाज की सुख-समृद्धि की मंगल कामनाएं की। बजरंग दल सिद्धार्थनगर की ओर से आयोजित इस दीपोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में माता की आराधना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की। भजन-कीर्तन और मां दुर्गा के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व हिन्दू परिषद और मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह दीपोत्सव अष्टमी पर सामूहिक आस्था और एकता का प्रतीक के रूप में आयोजित किया गया है। श्रद्धालुओं ने एक स्वर में जय माता दी के जयघोष लगाए और महाआरती में शामिल होकर दिव्य ऊर्जा का अनुभव किया।
इस दौरान कैलाश गिरी, चंदन गिरी, कृष्णा गिरी, बबलू गिरी, सुनील त्रिपाठी, जय प्रकाश, राकेश मिश्रा, सुरेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें