फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नवोदय में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 10 तक बढ़ी

Sun, 09 Aug 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छह में प्रवेश हेतु जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी)-2027 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब अभ्यर्थी 10 अगस्त तक निशुल्क ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। पहले आवेदन की अंतिम तिथि सात अगस्त निर्धारित थी।
विज्ञापन

आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभ्यर्थियों को अपने विवरण में संशोधन का भी मौका दिया जाएगा। इसके लिए 11 और 12 अगस्त को करेक्शन विंडो खुलेगी। इस दौरान पंजीकृत अभ्यर्थी केवल निर्धारित विवरणों में ही आवश्यक सुधार कर सकेंगे।
करेक्शन विंडो के दौरान परीक्षा का माध्यम (मीडियम ऑफ एग्जाम), वर्ग (कैटेगरी), लिंग (जेंडर), क्षेत्र (एरिया) और दिव्यांगता (डिसेबिलिटी) से संबंधित जानकारी में संशोधन किया जा सकेगा। अन्य विवरणों में बदलाव की सुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। आवेदन प्रक्रिया निशुल्क है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि आवेदन करते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक भरें और आवेदन जमा करने से पहले दर्ज जानकारी की जांच कर लें।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर, बांसी के प्राचार्य एनके सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अभ्यर्थियों और अभिभावकों को आवेदन की बढ़ी हुई तिथि की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि अंतिम समय में किसी तरह की तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें