फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: फंदे से लटका मिला युवक का शव, गांव में मातम

Thu, 18 Sep 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सदर थाना क्षेत्र के महदेवा बुजुर्ग गांव का मामला, माता-पिता से अलग रहता था मृतक
विज्ञापन

महदेवा बाजार। सदर थाना क्षेत्र के महदेवा बुजुर्ग गांव में संदिग्ध हालात में पंकज उर्फ पिंटू (30) की मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के महदेवा बुजुर्ग गांव निवासी पंकज उर्फ पिंटू (30) चार भाइयों में सबसे छोटा था। वह माता-पिता और भाइयों से अलग रह रहा था। बताया जा रहा है कि तीन माह पहले पत्नी उससे नाराज होकर मायके चली गई थी। मृतक के पास एक चार साल का बेटा भी है। बुधवार शाम को खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया था। मां के अनुसार सुबह जब पिंटू सोकर नहीं उठा तो वह लगभग 10 बजे उसे जगाने के लिए कमरे में गई। जब दरवाजे पर हाथ लगाया तो वह खुल गया और देखा कि पिंटू का शव छत की कुंडे से लटक रहा था। यह देखकर वह चीख पड़ी। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद माता-पिता और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

इस संबंध में शहर कोतवाल दुर्गा प्रसाद ने बताया कि लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें