फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दरोगा पर जांच के नाम पर उत्पीड़न और छेड़खानी करने का आरोप

Mon, 02 Feb 2026 10:26 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने स्थानीय थाना में तैनात दरोगा पर छेड़छाड़ और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। एसपी को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 20 नवंबर 2025 को उसकी दो बेटियां अचानक लापता हो गई थीं। इसकी शिकायत उन्होंने डुमरियागंज थाने में दर्ज कराई, लेकिन स्थानीय पुलिस ने शुरू में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। बाद में पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर मोबाइल सर्विलांस के जरिये बेटियों की लोकेशन ट्रेस की गई।
विज्ञापन

जांच में एक बेटी गुजरात और दूसरी मुंबई में मिली। महिला का आरोप है कि बेटियों की बरामदगी के नाम पर पुलिस टीम के साथ की गई, लंबी दूरी की यात्रा के दौरान पूरा खर्च उसी से करवाया गया। होटल, खाना-पीना और अन्य खर्च भी महिला से ही लिए गए। पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र में बेहद गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यात्रा के दौरान डुमरियागंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर ने होटल में उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने की कोशिश की। विरोध करने पर रास्ते भर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई।
महिला का यह भी आरोप है कि जिन युवकों के साथ उसकी बेटियां मिली थीं, उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा महिला और उसकी बेटियों पर दबाव बनाकर गलत बयान दिलवाने की कोशिश की गई। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी बांसी कार्यालय में महिला और उसकी बड़ी बेटी का बयान दर्ज कराया गया, लेकिन बयान दर्ज होने के बावजूद अबतक आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अब उसका उत्पीड़न किया जा रहा है। उसने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में इंस्पेक्टर डुमरियागंज श्रीप्रकाश यादव ने कहा मामला संज्ञान में है। सीओ बांसी को इसकी जांच के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें