फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लटकते तारों से हादसे का खतरा, लोग नाराज

Thu, 06 Nov 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के खजुरिया में बांस बल्ली के सहारे बिजली के तार। संवाद
विज्ञापन
भारतभारी। नपं क्षेत्र के तरैना में लटकते बिजली के तार लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। बिजली निगम की अनदेखी के चलते गांव में बिजली के तार लटक कर झूल रहे हैं। इससे हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने कई बार बिजली निगम के अधिकारियों से तारों की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है, लेकिन अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

तरैना गांव में पिछले कई वर्षों से बिजली के तार लटक रहे हैं। बार-बार बिजली विभाग को अवगत कराने के बाद भी उनकी सुध नहीं ली जा रही है। इससे लोगों में रोष व्याप्त है। नगर के कई गलियों में बिजली का तार जमीन से मात्र छह से सात फीट ऊपर ही लटक रहे हैं। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नगर वासियों में शकील अहमद, जाहिद चौधरी, मो. अहमद, अतीकुर्रहमान आदि का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली निगम के कर्मचारियों से तारों को कसने की मांग की, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र रीवा के जेई कमल शर्मा का कहना है कि जल्द से जल्द बिजली के तारों को ठीक किया जाएगा। जहां भी तारों की ऊंचाई कम है उसे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें