फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बिना अनुमति लगाए गए होर्डिंग से हादसे का खतरा

Sun, 01 Nov 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बढ़नी चाफा क्षेत्र के सेहरी मरसतवा चौराहे पर लगा होर्डिंग। संवाद
विज्ञापन
बनगवां नानकार मार्ग से झंडेनगर चौराहे तक सड़क किनारे लगे हैं विज्ञापन बोर्ड, हटाने के लिए चलेगा अभियान
विज्ञापन

डुमरियागंज। नगर पंचायत बढ़नीचाफा के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापन बोर्ड राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। बनगवां नानकार मार्ग, सेहरी-मरसतवां चौराहे, झंडेनगर चौराहे और भड़भड़वापुर में सड़क किनारे बड़ी संख्या में होर्डिंग लगाए गए हैं। नगर पंचायत प्रशासन के अनुसार, इन्हें लगाने के लिए किसी को अनुमति नहीं दी गई है।
नगर पंचायत क्षेत्र के चौराहों और प्रमुख मार्गों पर नेताओं और व्यापारिक प्रतिष्ठानों के विज्ञापन बोर्ड लगे हुए हैं। बिना मानक लगाए गए इन होर्डिंग से तेज हवा में टूटकर गिरने का खतरा बना रहता है। इससे पैदल राहगीरों और बाइक सवारों के साथ हादसे की आशंका है। वहीं, सड़क किनारे और चौराहों पर लगे बड़े बोर्ड से वाहन चालकों की दृश्यता भी प्रभावित होती है, जिससे आवागमन में परेशानी होती है।
विज्ञापन

अधिवक्ता राकेश सिंह का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों और रास्तों पर विज्ञापन बोर्ड लगाने के लिए निर्धारित नियमों का पालन कराना नगर पंचायत प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए तय स्थान और अनुमति की व्यवस्था का पालन जरूरी है।

कार्रवाई के बाद निगरानी भी जरूरी
सार्वजनिक स्थानों पर लगे अवैध होर्डिंग हटाने के साथ ही दोबारा इन्हें लगाए जाने पर रोक लगाना भी जरूरी है। इसके लिए प्रमुख चौराहों और मार्गों पर नियमित निगरानी की व्यवस्था करनी होगी। समय-समय पर जांच होने से विज्ञापन बोर्डों को दोबारा लगाए जाने से रोका जा सकेगा। इससे आवागमन सुचारु रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


नगर पंचायत क्षेत्र में होर्डिंग लगाने के लिए किसी को अनुमति नहीं दी गई है। इन्हें हटाने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। दोबारा होर्डिंग लगाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- रिचा सिंह, ईओ, नगर पंचायत बढ़नीचाफा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें